यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजकीय औषधालय लालगंज में अब 24 घंटे उपलब्ध होगी स्वास्थ्य सेवा: डीएम
संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के राजकीय औषधालय लालगंज में अब लोगों

संवाद सूत्र ,सरायगढ़ (सुपौल): सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के राजकीय औषधालय लालगंज में अब लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। अस्पताल में डॉक्टर तथा नर्स नियमित रूप से रहेंगे और सभी प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध रहेगी।
उक्त बातें जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को अस्पताल में प्रसव कक्ष का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों से कही। प्रसव कक्ष का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रभा यादव व जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रमुख विजय कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ मिहिर कुमार वर्मा, एसएमओ के पी सिंह, डीपीसी बाल कृष्ण चौधरी, प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सीके प्रसाद, डीपीएम मोहम्मद मिन्नतुल्लाह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनिवास प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, मरौना के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल प्रियदर्शी लीलानंद प्रसाद शत्रुघ्न चौधरी डा. अमित प्रकाश, डा. अख्तर हुसैन,डा. रचना रानी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि वह सब अस्पताल को अपनी संपत्ति समझें और फिर उसके संचालन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से 5 पंचायत से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उसी अस्पताल में उन्हें हर तरह की सुविधाएं मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्स 24 घंटे मौजूद रहेंगे। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 6 बेड लगा दिए गए हैं।
डीएम ने उपस्थित लोगों के समक्ष राजकीय औषधालय लालगंज में तैनात डॉक्टर व कर्मी को अपनी-अपनी जवाबदेही का निर्वहन करने को कहा । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मी अस्पताल परिषद में मौजूद रहेंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख विजय कुमार यादव ने जिलाधिकारी से कहा कि अस्पताल परिसर में जलजमाव रहता है और इस कारण तत्काल मिट्टी भराई की जरूरत है। डीएम ने स्थानीय बीडीओ को अस्पताल परिसर में मिट्टी भरवाने को कहा ताकि वहां आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं हो। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख ने जिलाधिकारी को बुके प्रदान किया जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनिवास प्रसाद ने सिविल सर्जन डॉ मिहिर कुमार वर्मा को बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया।
