Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, की आवाज बुलंद

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मांगों के समर्थन में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना को ले सभी कार्यकर्ता सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार महिला कर्मियों के श्रम का शोषण कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 05:01 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, की आवाज बुलंद
आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, की आवाज बुलंद

जागरण संवाददाता, सुपौल : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मांगों के समर्थन में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना को ले सभी कार्यकर्ता सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार महिला कर्मियों के श्रम का शोषण कर रही है। उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण की बात तो करती है लेकिन कार्य इसके उलट करती है। इस बार सभी आशा कार्यकर्ता निर्णायक मूड में हैं। संगठन के जिला संयोजक उषा सिन्हा ने कहा कि आशा एवं आशा फेसिलेटर क्षेत्र में तन-मन से काम कर रही हैं। उनसे अपील है कि प्रोत्साहन राशि भुगतान में व्याप्त कमीशनखोर कर्मचारी से बचें। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो संगठन को विफल करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी 17 मार्च को पटना पहुंचे। धरना स्थल पर विभा देवी, पूनम साह, सुनीता देवी, अनीता देवी, रंजन देवी, निर्मला कुमारी, सुलोचना कुमारी, शिव कुमारी देवी आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.