किशोरी की मौत मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
की चिर परिचित उम्मीद यानि अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मियों की घोर कमी की पूर्ति दूर-दूर तक होते नहीं दिखाई पड़ रही है
संवाद सूत्र, मरौना(सुपौल): कोसी नदी से किशोरी के शव बरामद मामले में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों के विरूद्ध नदी थाना में मामला दर्ज हुआ है। दर्ज कांड संख्या 01/20 में युवती के पिता दिनेश यादव ने कहा है कि मेरी पुत्री लक्ष्मी कुमारी सोते समय रात में घर में ही थी। लेकिन हमलोगों के सोने के बाद मेरी पुत्री घर से कैसे गायब हुई यह पता नहीं चल पाया। सुबह उठते ही हम गेंहू फसल में पानी देने निकल गए। जब खेत से वापस आए तो पता चला कि बेटी रात से ही गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। देर शाम पता चला कि नदी थाना पुलिस ने कोसी नदी से एक शव बरामद किया है। थाना पर पहुंचे तो देखा कि मेरी पुत्री ही है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परिजन ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का उछ्वेदन कर लिया जाएगा। मालूम हो कि नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगासिहौल गांव के समीप कोसी नदी के किनारे खुशियाली गांव निवासी दिनेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री का शव शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था।