अमात जाति के मसीहा की मनाई गई जयंती
सिमराही बाजार स्थित एनएच 57 के बगल में होटल हेवन मैरिज हॉल का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सरवन कुमार जदयू राज्य परिषद सदस्य नरेंद्र पटेल घनश्याम जायसवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मेजर इकबाल अंसारी अनिल जायसवाल अमर कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): राष्ट्रीय अमात विकास समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय अमात विकास समिति के कोसी प्रमंडलीय कार्यालय मझारी चौक पर अमात जाति के मसीहा छियान्तर राय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रीय अमात विकास समिति के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. महानारायण राय ने उनके जीवन पर विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। छियान्तर राय का जन्म 6 दिसम्बर 1884 को सुपौल जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम को बसबिट्टी गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा सुपौल में हुई। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा भागलपुर से हुई। बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर हुए थे। उसके बाद की पढ़ाई पटना से की। उसके बाद इंग्लैंड चले गए। वहां से लौटे तो अमात जाति से प्रथम आईसीएस पदाधिकारी बनकर आए। उसके बाद उन्होंने भारतीय पोस्टल डिपार्टमेंट में योगदान दिया। उसमें प्रदेश अधीक्षक के पद तक गये। उसके बाद उनकी पोस्टिग वित विभाग में हुई। जब वे वित सचिव के पद पर पटना में थे उसी समय उन्होंने अपना इस्तीफा देकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उनके नेतृत्व में सहरसा एवं सुपौल में कई आन्दोलन सफल हुआ। कार्यक्रम के दौरान अमात जाति के दर्जनों लोग उपस्थित थे।