लोगों से रूबरू हुईं पूर्व सांसद
नौकरी मामले में आज देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। निजी सेक्टरों में काम कर रहे करीब नब्बे लाख लोगों की नौकरी चली गई है। बिहार में विकास की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। नीतीश सरकार दबाव में काम करने को मजबूर है। सरकार की स्थिति ऐसी है कि वे चाहकर भी बलात्कार हत्या डकैती जैसे जघन्य अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। उक्त बातें कांग्रेस नेत्री सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
मरौना: पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने शनिवार को मरौना प्रखंड के क्योटापट्टी, हड़री पंचायत के गिदराही, गनौरा पंचायत के मंगासिहोल समेत कई गांवों का दौरा कर कार्यकर्ता व लोगों से हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने क्योटापट्टी गांव में एक महात्मा के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस भी बढ़ाया। कुछ दिन पूर्व ही महात्मा की मृत्यु हो गई थी। मौके पर प्रखंड प्रमुख विद्या देवी, जिलाध्यक्ष विमल प्रसाद यादव, विकास कुमार यादव उर्फ राहुल यादव, माणिक लाल यादव, नवीन यादव, राजा यादव, विमल यादव, संतोष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।