Move to Jagran APP

जनाक्रोश रैली निकाल भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला

नौकरी मामले में आज देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। निजी सेक्टरों में काम कर रहे करीब नब्बे लाख लोगों की नौकरी चली गई है। बिहार में विकास की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। नीतीश सरकार दबाव में काम करने को मजबूर है। सरकार की स्थिति ऐसी है कि वे चाहकर भी बलात्कार हत्या डकैती जैसे जघन्य अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। उक्त बातें कांग्रेस नेत्री सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:33 PM (IST)
जनाक्रोश रैली निकाल भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला
जनाक्रोश रैली निकाल भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला

जागरण संवाददाता, सुपौल: राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार को क्लीन चिट देने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। शनिवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जनाक्रोश मार्च निकालकर राहुल गांधी द्वारा राफेल को लेकर प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए उन्हें ना सिर्फ देश से माफी मांगने की सलाह दी। बल्कि स्थानीय स्टेशन चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित जनाक्रोश मार्च पब्लिक लाइब्रेरी क्लब से निकलकर विभिन्न मार्ग होते हुए स्टेशन चौक पहुंची। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि देश के प्रधानमंत्री असली हैं एवं राहुल गांधी ही गलत है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। वैसे भी कांग्रेस का यह दस्तूर रहा है कि अपने बयानों से देश को गुमराह करता रहता है। पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने कहा कि राफेल को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी भारतीय संविधान का अवमानना ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय को गाली देना है। निश्चित ही राहुल गांधी की टिप्पणी से देश एवं समाज कलंकित हुआ है। देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को चोर कहे जाने की सजा राहुल गांधी को देश की जनता ने दे दी। दोबारा जनता ने भाजपा को बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि देश का प्रधानमंत्री प्योर है। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी राफेल सौदे को ना सिर्फ जायज ठहराया बल्कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने का प्रमाण दे दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी एवं उनके परिवार को नकार चुकी है। राहुल गांधी को तो देश की जनता से माफी मांगनी ही चाहिए। आक्रोश मार्च में जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, श्याम पौद्दार, विनय भूषण भूषण सिंह, रंजीत मिश्रा, बलराम कामत, अशोक सम्राट, महेश देव, महामाया चौधरी, रणधीर ठाकुर, परमानंद सिंह, गिरीश चंद्र ठाकुर, सरोज कुमार झा, सुरेश कुमार सुमन, विमलेन्दु ठाकुर, मु. जहीर, विनीत मिश्रा, भागेश्वर महाराज, जयंत मिश्रा, दीपक दुबे, प्रकाश झा, भगवान चौधरी, मिथुन विश्वास, योगेंद्र चौधरी, मनीष कुमार, गौतम यादव, शिवजी चौधरी, लक्ष्मी रावत, प्रिस कुमार, डॉ. शमशाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.