बैठक में 25 रैयतों के मामलों का किया गया निष्पादन
छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे।
संवाद सूत्र, कटैया-निर्मली(सुपौल): सुपौल-अररिया गलगलिया रेल लाइन में पिपरा प्रखंड के थुमहा पंचायत के किसानों की पड़ने वाली जमीन के रैयतों के द्वारा दी गई आपत्ति को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन थुमहा में डीसीएलआर ने रैयतों के साथ बैठक कर कुल 25 मामलों का निष्पादन किया। हालांकि खाली नाम व रकवा में ही सुधार होना व जमीन के किस्म में सुधार नहीं करने के कारण रैयतों में आक्रोश देखा गया। वहीं किसान जागेश्वर मंडल, सिंहेश्वर मंडल, मंशी मेहता, उमेश चौधरी, राज चौधरी, बद्री चौधरी, शिशु साह, सुरेश ठाकुर, शिबू मेहता, किशुन प्रसाद मेहता, सीताराम मेहता आदि रैयतो का कहना था कि जमीन का मुआवजा कम दिया जा रहा है। वहीं स्थलीय जांच करने वाले पदाधिकारियों ने आवासीय जमीन को कृषि कर दिया है। किसानों ने डीसीएलआर को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि जमीन का वर्गीकरण सही रूप से नहीं किया गया है। गैरमजरूआ खास जमीन की अधिसूचना नहीं हुई है। जबकि सभी कागजात है। रशीद भी कट रहा है। इस दौरान सीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि वे अंचल के विभिन्न मौजा में लगने वाले शिविर में एलपीसी आवेदन के साथ सभी कागजात बैंक पासबुक, केवाला, खतियान, लगान रशीद, वंशावली आदि की छाया प्रति संलग्न कर जमा करें ताकि एलपीसी निर्गत किया जा सके। मौके पर भू-अर्जन शाखा के प्रधान लिपिक राजीव कुमार, चन्दन कुमार मुखिया, रामप्रसाद मंडल, पैक्स अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी, मनोज कुमार महेशपुरी, राजस्व कर्मचारी शिवशंकर यादव आदि मौजूद थे।