प्रोत्साहन राशि के लिए सड़क पर उतरी स्टूडेंट यूनियन, जमकर किया प्रदर्शन
छापामारी दल का नेतृत्व छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। अछापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। अछापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। अछापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। अछापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): स्टूडेंट यूनियन निर्मली के दर्जनों सदस्यों ने गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में अंबेडकर चौक के समीप सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी भी की। सड़क जाम होने से लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हालांकि छोटी गाड़ी अपना रूट बदलकर अन्य सड़क मार्ग से निकल गई। आक्रोशित छात्र प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों के निशाने पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मी थे। छात्रों का कहना था कि उच्च विद्यालय एवं बालिका परियोजना उच्च विद्यालय निर्मली के दर्जनों छात्र-छात्राओं को वर्ष 2017 की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जबकि वर्ष 2018 के प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपए प्राप्त हो गए हैं। शिक्षा विभाग में फैली कुव्यवस्था के चलते वर्ष 2016 एवं 17 के दर्जनों छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भी सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन की 10 हजार रुपए से अब तक वंचित हैं। छात्रों का कहना था कि जब तक छात्र-छात्राओं को राशि नहीं मिल जाएगी तब तक चरणबद्ध तरीके से स्टूडेंट यूनियन इकाई निर्मली के सदस्यों द्वारा आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मुख्य रूप से छात्र नेता विक्रांत झा, कुमार सुनील, सोल्जर राय, रामचंद्र उर्फ लाल, रामबाबू, सोनू सम्राट, सौरव सुशांत, शाहिद अनवर, मु. उमर, केशव कुमार, मु. रज्जाक, श्रवण कुमार, दयानंद, सूरज पांडे आदि सक्रिय थे। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अंचलाधिकारी ने स्टूडेंट यूनियन के शिष्टमंडल को अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे से वार्ता के लिए अपनी गाड़ी से अनुमंडल कार्यालय पहुंचाया। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्टूडेंट यूनियन के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि आगामी नवंबर माह तक छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन राशि का भुगतान करा दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन उपरांत तकरीबन 4 घंटे के बाद स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने सड़क जाम हटा लिया।