मंदिरों में हो रही पूजा-अर्चना
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए असीम आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर परिसर में अनुमानित 250 वर्षों से माता की पूजा-अर्चना हो रही है। माता की पूजा-अर्चना की शुरुआत कब और किसने की इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है। फिर भी भक्तों के आस्था का जनसैलाब यहां प्रत्येक दुर्गा पूजा में उमड़ता है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:33 PM (IST)
राघोपुर: प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सिमराही, पिपराही, गणपतगंज, महादेवस्थान, हुलास, धर्मपट्टी सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा का निर्माण हो चुका है। श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिये भीड़ बढ़ रही है। खास कर शाम के भजन एवं आरती में भारी संख्या में महिलाएं दिख रही है। पंडाल के अगल-बगल दुकानें सजने लगी है। मेला कमेटी के सदस्य भीड़ को काबू करने में तत्पर दिखाई दे रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें