Move to Jagran APP

हरदी को प्रखंड का दर्जा मिलने तक जनमत संग्रह का जारी रहेगा आंदोलन

जागरण संवाददाता सुपौल सदर प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय चौघारा में रविवार को हरदी को मिले

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:44 PM (IST)
हरदी को प्रखंड का दर्जा मिलने तक जनमत संग्रह का जारी रहेगा आंदोलन
हरदी को प्रखंड का दर्जा मिलने तक जनमत संग्रह का जारी रहेगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, सुपौल: सदर प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय चौघारा में रविवार को हरदी को मिले प्रखंड का दर्जा को लेकर लोरिक विचार मंच एवं लोरिक इंटरनेशनल क्लब के द्वारा चलाए जा रहे जनमत संग्रह अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक सह जनमत सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डा. अमन कुमार ने कहा कि हरदी वीर लोरिक की कर्मभूमि, मां वन दुर्गा का पवित्र स्थल और राजा गोपाल की उप राजधानी रहा है। क्षेत्र की जनता के वर्षों से प्रतीक्षित भावना का सम्मान करते हुए बिहार सरकार को हरदी को प्रखंड का दर्जा देना चाहिए। भारतीय इतिहास में भी हरदीगढ़ का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। फिर भी कई कारणों से गौरवशाली स्थल को उचित सम्मान नहीं मिल सका है।कहा कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानते वह समाज कभी भी नया इतिहास नहीं बना सकते। समाज की मजबूत नींव के लिए हर इंसान का सहयोग जरुरी है। हरदी-चौघारा को नए सिरे से गढ़ने की आवश्यकता है। प्रखंड के निर्माण के सभी मापदंडों पर शत-प्रतिशत हरदी खड़ा उतरता है। पिपरा प्रखंड के पांच पंचायत और सुपौल प्रखंड के आठ पंचायत को मिलाकर नए प्रखंड का गठन किया जाए। जनहित व प्रशासनिक हित में हरदी राजस्व ग्राम में प्रखंड बनाना जरुरी है। हरदी को प्रखंड का दर्जा मिलने तक जनमत संग्रह के साथ जनांदोलन जारी रहेगी। सभा की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने की जरुरत है। लड़ने वाला ही विजयी प्राप्त करता है। इस अभियान में तन-मन-धन से चौघारावासी सहयोग करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर सहयोग करने की जरुरत है। अभियान में सीफेत लाल यादव, गिरधारी साह, राजेन्द्र यादव, शशि मंडल, उप मुखिया नरेश कुमार राम, फुलेन्द्र यादव, शम्भू यादव, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, अमरेंद्र यादव, ललित यादव, महादेव भगत, दशरथ शर्मा, बेचन राम, प्रदीप कुमार, कृतिनारायण यादव, ललन यादव, डा. सुरेन्द्र साह, उपेन्द्र यादव, लाल शर्मा, सिकेन्द्र यादव, जगदीश मेहता, अशोक यादव, संपत यादव, गोपाल क्रांति आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.