हड़ताल के समर्थन में सड़क पर उतरे वामपंथी
सुपौल। सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीति के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त
सुपौल। सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीति के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर दो दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में वामदलों ने आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान से रैली निकालकर आम हड़ताल को समर्थन दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए आम लोगों से आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील करते हुए स्थानीय लोहिया नगर चौक पहुंची जहां सड़क को जाम कर दिया गया। साथ ही एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की संयुक्त अध्यक्षता एक्टू के जिलाध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी, एक्टू के जिला प्रभारी कॉमरेड सुरेश्वर ¨सह, सीटू नेता कामरेड शंभू शरण यादव,सीटू के जिला संयोजक राजेश यादव, इंटक नेता मु. अयाज, टीयूसीसी के जिलाध्यक्ष मु. रियाज तथा बीएमएस नेता मु. मतीन, इंटक के जिलाध्यक्ष अभय तिवारी, स¨चद्र पासवान आदि ने की। सभा को संबोधित करते हुए एक्टु के जिला प्रभारी सुरेश्वर ¨सह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विगत 5 वर्षों में जुमलों की सरकार साबित हुई है। इनके राज में आम जनों पर टैक्स का बोझ बढ़ा कर अंबानी-अडानी को लूटने की खुली छूट दे दी गई है। जनता भी अब इन सब बातों से अनजान नहीं है। 2018 के जाते-जाते पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने इन्हें धूल चटाने का काम किया है। अपने संबोधन में एक्टु के जिला सचिव कामरेड अर¨वद शर्मा ने कहा कि 5 साल पहले अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आए मोदी सरकार कॉरपोरेट पूंजीपति पक्षीय नीतियों को देश पर जबरन हो कारपोरेट लुटेरों की सरकार बन गई है। मोदी सरकार ने पूरे देश को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। प्रतिवर्ष 02 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए देने, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, देश का प्रधान सेवक बंद कर चौकीदारी करूंगा आदि एक भी वादे पूरे नहीं हुए। मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी लागू कर मजदूरों, गरीबों, कारोबारियों को दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश कर दिया है। इतना ही नहीं आरबीआई, सीबीआई जैसे संवैधानिक लोकतांत्रिक संस्थाओं को तंग तबाह कर बर्बाद कर देने का काम किया है। सभा को मु. नज्जो, फुलदेव पासवान, विजय यादव, जयकृष्ण यादव, संजीव यादव, भुनेश्वर मंडल, रामचंद्र शर्मा, मुकेश यादव, संजय सादा, रमेश सादा, राजेश यादव, अलाउद्दीन, निजाम, जयराम यादव, मु. परवेज, ओम प्रकाश यादव, रामदेव ठाकुर, रूपेश शर्मा, मु. अब्दुल्ला दिलीप राम आदि ने भी संबोधित किया।