विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल में आंसू गैस ट्रेनिंग के दौरान सिपाही की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:08 PM (IST)

सुपौल में एसएसबी के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही अभिषेक यादव बेहोश होकर गिर पड़ा।

जवान की मौत। (जागरण)

जवान की मौत। (जागरण)

HighLights

  1. एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर सुपौल में हुई घटना।

  2. आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान सिपाही बेहोश हुआ।

  3. अभिषेक यादव को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

जागरण संवाददाता, सुपौल। एसएसबी के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान शनिवार की रात एक सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ा।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र के भमरौली अहीर निवासी प्रमोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है।

ले रहा था ट्रेनिंग

अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत था और आरटीसी सुपौल में प्रशिक्षण ले रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार को आरटीसी में सिपाहियों को आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

प्रशिक्षण के दौरान अचानक अभिषेक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रशिक्षण केंद्र के कर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर रात सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- 22 साल बाद 'स्वर्ग' से लौटा बेटा, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत