आमंत्रण कप : आसनसोल को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा जमशेदपुर
सुपौल। विद्यानंद सिन्हा व नंद किशोर प्रसाद आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2019 के ग्रुप बी का द
सुपौल। विद्यानंद सिन्हा व नंद किशोर प्रसाद आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2019 के ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच जमशेदपुर ने 110 रन से जीत लिया है। गुरुवार को उक्त मैच स्थानीय गांधी मैदान पर जमशेदपुर बनाम आसनसोल रेलवे खेला गया। टॉस जमशेदपुर ने जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज निशिकांत ने 7 चौका व 4 छक्का की मदद से 36 गेंद पर 63 रन, संजय ने 7 चौका व 1 छक्का की मदद से 43 गेंद पर 49 रन, करण ने 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 21 गेंद पर 21 रन तथा चन्द्रमुखी ने 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 21 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। आसनसोल के गेंदबाज नवनीश शर्मा ने 5 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसनसोल रेलवे की टीम 24.2 ओवर में ही मात्र 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज राजू यादव ने 2 चौका की मदद से 43 गेंद पर 24 रन तथा शिवराज यादव ने 1 चौका व 2 छक्का की मदद से 22 गेंद पर 23 रन बनाया। जमशेदपुर के गेंदबाज निशिकांत ने 5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, अश्वनी ने 1.2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट तथा नित्यानन्द ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर के निशीकांत को घोषित किया गया। टूर्नामेंट में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अनिल गुप्ता, अभय झा व विनय झा अंपायर की भूमिका में तथा विजय आनन्द स्कोरर की भूमिका में तथा पीएन शेखर व तनीशा क्वीन उद्घोषक की भूमिका थे। मैच को सफल बनाने में अनिल कामत, चन्द्र किशोर चंदू, विजय मेहरा, सौरभ ¨सह, रामू महतो, मनोज झा, चंचल निराला, मो. ईदो, दीपक झा, उदय कामत, निक्कू कामत सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। शुक्रवार को धनबाद रेलवे बनाम जमशेदपुर सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।