मां शारदे को मूर्त रूप देने में जुटे कारीगर
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में कई जगह विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में कारीगर जुट गए
By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 05:04 PM (IST)
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में कई जगह विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में कारीगर जुट गए हैं। अधिक से अधिक प्रतिमा बनाने की तैयारी जोरों पर है। कारीगरों की मानें तो इस वर्ष भी काफी संख्या में कई स्थलों पर प्रतिमाएं व मूर्तियां बनाई जा रही है। रायगंज बंगाल के कारीगर सुदीप पाल का कहना है कि हमलोग दिसम्बर माह में मूर्ति बनाने का काम शुरू कर देते हैं। मूर्ति की बनावट के अनुसार उसका मूल्य निर्धारित किया जाता है। इस साल मूर्ति की कीमत 500 से लेकर 6000 हजार रुपये तक की रखी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें