यज्ञ स्थल पर पहुंची सांसद रंजीत रंजन
सुपौल। अमहा पंचायत लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित विष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर प
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 07:11 PM (IST)
सुपौल। अमहा पंचायत लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित विष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पहुंचे सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि यज्ञ से आसपास का माहौल भक्तिमय होता है। उन्होंने यज्ञ स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि यज्ञ और त्योहार सामाजिक समरसता का परिचायक है। बता दें कि यज्ञ एक सप्ताह तक चलेगा। इस मौके पर मुखिया शांति देवी, सूर्यनारायण यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी पासवान, बिटटू कुमार यादव, जयराम मंडल, अशोक विश्वास, रंजीत मंडल, जवाहर दास आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें