विजयादशमी के अवसर पर किया गया घुड़दौड़ का आयोजन
विजयादशमी के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में मंगलवार को रावण वध का भव्य आयोजन किया गया। दशहरे के मौके पर सुपौल में परंपरा का रूप ले चुके रावण वध को लेकर पूरा शहर सुबह से ही तैयारी में जुटा दिखाई दे रहा था। माता की यात्रा पूजा के बाद हर किसी का रूटीन रावण वध के हिसाब से ही तय था। निर्धारित समय पर भगवान श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई।
सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मीनियां ग्राम पंचायत ग्रामदेवता स्थान स्थित दुर्गा पूजा आयोजन समिति के तत्वाधान में मंगलवार को दशहरा के उपलक्ष्य में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से 25 घुड़सवार शामिल हुए। घोड़ा दौड़ के आयोजनकर्ता सह मेला समिति के अध्यक्ष राजीव झा ने बताया कि घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता को दो श्रेणी में बांटा गया था। एक छोटा घोड़ा और एक बड़ा घोड़ा की श्रेणी में। बड़ा घोड़ा का दौड़ है कि कि 21 राउंड का कराया गया और छोटा घोड़ा का दौड़ 19 राउंड का कराया है। घुड़दौड़ भी 2 तरीके से कराया गया, एक चाल में और एक फरदबाल। बड़ा घोड़ा की कैटेगरी में जिले के जाने-माने घुड़सवार पवन यादव लक्ष्मीनियां प्रथम स्थान, सुनील यादव लक्ष्मीनियां द्वितीय स्थान और गजेंद्र यादव त्रिवेणीगंज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छोटे घोड़े घोड़े के कैटेगरी में दिनेश यादव लक्ष्मीनियां प्रथम स्थान, विरेंद्र यादव यादव लक्ष्मीनियां द्वितीय स्थान और विनायक यादव सरस्वतीपुर डोडरा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता घुड़सवारओं को स्थानीय ग्रामीण राम बल्लभ झा, ब्रह्मानंद ठाकुर और कार्यानंद मिश्र के हाथों पुरस्कार और नगद इनाम दिया गया। दुर्गा पूजा समिति द्वारा घुड़दौड़ समिति द्वारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता तो देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। मौके पर अशोक कुमार ठाकुर, शैलेश कुमार झा, क्रांति झा, सोनू मिश्रा, राहुल झा, निशांत कुमार झा, रंजीत कुमार झा, पंकज कुमार झा, डॉ. रामावतार यादव इत्यादि उपस्थित थे।