Move to Jagran APP

समारोहपूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

सुपौल। क्षेत्रीय कार्यालय सुपौल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 10

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 01:32 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 01:32 AM (IST)
समारोहपूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
समारोहपूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

सुपौल। क्षेत्रीय कार्यालय सुपौल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। जनसंघ में रहकर उन्होंने पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र भावना का अलख जगाया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश में भाजपा नीत सरकार बनेगी। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित सरकार साबित हुई है। चाहे शौचालय की बात हो या फिर उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना, जन-धन योजना, 2022 तक भारत के सभी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृत को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता इनकी प्रेरणा से काम कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य एजेंडा रहा है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में जिला महामंत्री मनोज कुमार ¨सह, रणधीर ठाकुर, परमानंद ¨सह, मनोज पाठक, गिरीश चंद्र ठाकुर, विमलेंदु ठाकुर, सरोज झा, सुरेश सुमन, सत्यनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, मिथिलेश यादव, राजवर्धन ¨सह, अरुण यादव, संजय यादव, नरेश यादव, शिवनारायण शर्मा ,विजेंद्र कामत भागेश्वर महाराज समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.