Move to Jagran APP

छैला बिहारी के गीत पर रात भर झूमते रहे श्रोता

भरोसा दिलाया कि वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों पर अपेक्षित कार्रवाई करते हुए सम्बंधित थानाध्यक्ष को निलंबित करने का भरोसा दिया गया है जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त करते हर जाम हटा लिया। इस बीच जाम की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर भी मौके पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 01:23 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:30 AM (IST)
छैला बिहारी के गीत पर रात भर झूमते रहे श्रोता
छैला बिहारी के गीत पर रात भर झूमते रहे श्रोता

सुपौल। दुर्गा पूजा के अवसर पर पिपरा प्रखंड के रतौली के रंगमंच पर मंगलवार की रात्रि मशहूर लोक गायक छैला बिहारी के गीतों पर हजारों श्रोता व संगीत प्रेमी झूम उठे। अपने कलाकारों के साथ रात भर गायन करते हुए श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विगत एक सप्ताह से छैला बिहारी के आगमन होने की सूचना पर रतौली गांव में शाम से ही प्रखंड के विभिन्न जगहों से दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतनी भीड़ को संभालने के लिए रात भर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने पुलिस जवानों के साथ तत्परता दिखाते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस कार्यक्रम मे आइल बानी दूर से रऊआ के जल चढ़ावे पर दर्शकों व श्रोताओं को खूब हंसाया। छैला बिहारी ने देशभक्ति गीत धन्य-धन्य भारत मां के सपूत जवान हो., केना के दिनवा जैते हो., एक बिहारी सौ पर भारी. जैसे अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति दी । वहीं दूसरी ओर निर्मली में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू सिंह, संतोष सिंह, समरेन्द्र सिंह, बेचन सिंह, संजय सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.