वीरपुर में कोसी क्लब पूजा समिति की ओर से किया गया रावण वध
विजयादशमी के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में मंगलवार को रावण वध का भव्य आयोजन किया गया। दशहरे के मौके पर सुपौल में परंपरा का रूप ले चुके रावण वध को लेकर पूरा शहर सुबह से ही तैयारी में जुटा दिखाई दे रहा था। माता की यात्रा पूजा के बाद हर किसी का रूटीन रावण वध के हिसाब से ही तय था। निर्धारित समय पर भगवान श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई।
सुपौल। दशहरा हर्षोल्लास पूर्वक सभी जगह सम्पन्न हो गया। विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के उपरांत देवी-दुर्गा की प्रतिमाओं को जल प्रवाह करते हुए विसर्जित कर दिया गया। अनुमंडल मुख्यालय के कोसी क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से रावण दहन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा रावण दहन किया गया। दुर्गा पूजा पर्व वीरपुर समेत आसपास के इलाकों में अवस्थित दुर्गा मंदिरों एवं विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश स्थापना के रोज से ही सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे वैदिक रीतिरिवाज से जारी हरेक पूजा स्थलों और घरों का एक अलग ही माहौल बना रहा। माता रानी की आराधना में सभी तबके व आयुवर्ग के लोग पूरी नियम निष्ठा पूजा पाठ को निभाते रहे। कोसी क्लब के पूजा मैदान में विशाल जनसैलाब के बीच पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में रावण दहन के कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने पुतला दहन की रश्म अदायगी की। रावण दहन के उपरांत पूजा समितियों द्वारा विसर्जित प्रतिमा के जलप्रवाह का कार्यक्रम को पूर्ण किया गया। इस तरह पूरे भक्तिपूर्ण माहौल में शांति पूर्वक दशहरा पर्व सम्पन्न हो गया। विधायक के साथ एसडीओ सुभाष कुमार एवं एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल सहित सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पूजा समिति के लोग उपस्थित थे।