चार बिन्दुओं पर कोसी नदी का बना दबाव, कटाव-बचाव में जुटे अभियंता
कोसी नदी के बढ़े जलश्राव के लगातार घट रहे होने से नदी अपनी आक्रामकता दिखाते हुए चार बिदुओं पर दबाव बनाना शुरू कर दी है जिसमे नेपाल प्रभाग के नेपाली बांध के दो बिदु एवं भारतीय प्रभाग के पश्चिमी तटबंध के दो जगह शामिल है। कोसी नदी के जलश्राव हुई व्यापक गिरावट को रिकॉर्ड करते हुए बुधवार की सुबह 8 बजे बराहक्षेत्र में 162000 क्यूसेक एवं बराज पर 212050 क्यूसेक घटते क्रम में रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम 334990 क्यूसेक तक बढ़ चुका था।
वीरपुर (सुपौल)। कोसी नदी के बढ़े जलश्राव के लगातार घट रहे होने से नदी अपनी आक्रामकता दिखाते हुए चार बिदुओं पर दबाव बनाना शुरू कर दी है जिसमे नेपाल प्रभाग के नेपाली बांध के दो बिदु एवं भारतीय प्रभाग के पश्चिमी तटबंध के दो जगह शामिल है। कोसी नदी के जलश्राव हुई व्यापक गिरावट को रिकॉर्ड करते हुए बुधवार की सुबह 8 बजे बराहक्षेत्र में 1,62,000 क्यूसेक एवं बराज पर 2,12,050 क्यूसेक घटते क्रम में रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम 3,34,990 क्यूसेक तक बढ़ चुका था। नदी के जलस्तर में जारी गिरावट से कोसी के नेपाल प्रभाग में नेपाली बांध के स्पर संख्या 42 से 41 के बीच 160 मीटर की लंबाई में नदी अपनी आक्रामकता दिखाते हुए इसके लूप भाग में भीषण कटाव कर रही है। इसी 42 नंबर स्पर के नोज भाग में भी भीषण दबाव के कारण बोल्डर क्रेटिग सिकिग करते हुए जल समाधि ले रही है। इसी तरह भारतीय प्रभाग के पश्चिमी तटबंध के सिकरहट्टा मझारी लो बांध के 1.00 आरडी के अप और डाउन स्ट्रीम में नदी आक्रमक दबाब बनाए हुए है। जिसे वेल बनाकर सुरक्षित करने के प्रयास में अभियंता भिड़े है। इसी बांध में निर्मली-मरौना पथ के 17.00 किमी बसखोड़ा के डाउन स्ट्रीम में व्यापक दबाव नदी बनाए हुए है। इन दोनों प्रभाग के ट्रिपल एफ के अध्यक्ष इन बिदुओं पर कैंप करते हुए कटाव-बचाव में जुटे हुए हैं। साथ ही मुख्य अभियंता स्वयं नेपाल प्रभाग के इन दबाव वाले बिदुओं की निगरानी और नजर रख रहे हैं। जलस्तर के घटने का क्रम जारी रहते हुए 11 बजे बराहक्षेत्र में 1,57,000 क्यूसेक एवं कोसी बराज पर 2,10,120 क्यूसेक घटते क्रम में रिकॉर्ड किया गया। वहीं 1 बजे दिन में बराहक्षेत्र में 1,54,000 क्यूसेक एवं कोसी बराज पर 2,08,830 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया।