महासचिव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त
सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के सदानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 1 निवासी नेत्रहीन किसान सोमेश्वर साह के खाते से कृषि समन्वयक सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता द्वारा झांसा देकर 10 हजार रुपये के निकासी करने के मामले का अब तक जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच नहीं किए जाने से झिल्ला-डुमरी तथा शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दोनों पंचायत क्षेत्र के कई किसानों का कहना है कि इतने गंभीर मामले का जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने नेत्रहीन किसान के घर आकर जांच की और जिला स्तर की टीम गठित कर कृषि समन्वयक के द्वारा किए गए सभी धांधली को सामने लाने का आश्वासन दिया था।
सुपौल। जदयू के वरिष्ठ नेता सिमराही निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता को अतिपिछड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो की ओर से प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने महेंद्र गुप्ता को बधाई दी है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष किशन मंडल, जनार्दन साह, विजेन्द्र लाल दास, रमेश ठाकुर, राम किशोर राय, प्रकाश साह, मोहन मंडल, रामचंद्र मंडल और चंद्रेश्वर साह, महेंद्र मंडल आदि शामिल हैं।