हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही केंद्र सरकार : कुशवाहा
सुपौल। सुपौल पहुंचे लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा केंद्र सर
सुपौल। सुपौल पहुंचे लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा जनता से किए गए वादे को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। न ही देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल पाई और न ही लोगों के खाते में 15 लाख ही पहुंच पाई। यहां तक कि किसानों से किए गए वादे भी सरकार पूरी नहीं कर पाई। लोकतांत्रिक जनता दल लोगों के सहयोग से 2019 में ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने बिहार सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में आज अपराधियों का बोलबाला बना है। बिहार सरकार भी हर मोर्चे पर विफल रही है। जहां सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार कण-कण में भरा हुआ है। वहीं सूबे की सरकार ने जनादेश का अपमान किया है। भ्रष्टाचार और अपराध का ग्राफ कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। राज्य सरकार द्वारा कोसी से ग्रसित सुपौल जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को इसके लिए आंदोलन करने की सलाह दी। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुपौल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. विद्या भूषण यादव, विश्वजीत डेविड, ललन यादव, अनवर अली, ¨पटू पासवान, प्रभाष यादव, ¨टकू वर्मा, संजय राय, अरुण यादव, राजू कुमार, लालू, सुभाष यादव, सोनू, प्रकाश यादव, शंकर, रामभरोस, अभिमन्यु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।