Move to Jagran APP

निश्चय यात्रा पर विपक्ष का तंज, केंद्र के पैसाें से चेहरा चमका रहे CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निश्चय यात्रा के दौरान गुरुवार को सुपौल में थे। उनकी इस यात्रा पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तंज कसा है। उन्होंने इसे महज ढ़कोसला करार दिया है।

By Edited By: Published: Thu, 15 Dec 2016 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2016 09:54 PM (IST)
निश्चय यात्रा पर विपक्ष का तंज, केंद्र के पैसाें से चेहरा चमका रहे CM नीतीश

सुपौल [जेएनएन]। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को निश्चय यात्रा के दौरान सुपौल में थे। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे महज महागठबंधन के नेताओं का शक्ति प्रदर्शन बताया। नेताओं ने कहा कि इस यात्रा से जनता का भला नही होने वाला है। विकास के नाम पर लोगों को दिगभ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार के पैसाें के बल पर नीतीश कुमार अपना चेहरा चमका रहे हैं।

loksabha election banner

जनता से छल कर रहे सीएम : नीरज बबलू

भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि योजनाओं की समीक्षा होनी चाहिए परंतु इसके लिए लाखों-करोड़ों खर्च करने की जरूरत नही है। भारत सरकार के पैसे पर नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है और सीएम निश्चय यात्रा के नाम पर जनता को छल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खासकर कोसी के इलाके में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। रोज घटनाएं हो रही है जिसपर अंकुश लगाने में सरकार के मुखिया नाकाम साबित हो रहे हैं। शराबबंदी की बात करते हैं परंतु गली-गली में शराब बिक रहा है। चेतना यात्रा महज जदयू की यात्रा है।

केवल अपना प्रचार कर रहे नीतीश : नूतन

लोजपा की विधान पार्षद नूतन सिंह ने कहा कि बिहार के विकास में हमलोग सहयोग करने को तत्पर रहते हैं। परंतु निश्चय यात्रा के माध्यम से सीएम सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस उपाय अबतक नही किया गया। पंचायत प्रतिनिधि को सुरक्षा देने में सरकार विफल है। पंचायत प्रतिनिधि को संसाधन तक उपलब्ध नही कराया जा रहा है। सिर्फ शराबबंदी या निश्चय यात्रा से कुछ होने वाला नही है। सीएम को विकास करना है तो इसके लिए ठोस पहल करनी होगी।

शक्ति प्रदर्शन में जुटे महागठबंधन के नेता : किशोर मुन्ना

सुपौल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि चेहरा चमकाने के लिए सात निश्चय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महागठबंधन के भीतर दोनों दलों के नेता शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कोसी के इलाके में पहुंचे थे, जिससे जदयू अलग रहा। अब सीएम पहुंचे हैं जिससे राजद अलग रहा।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय का पूरा पैसा भारत सरकार का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वच्छता, जल नल, बिजली आदि की योजनाएं चलायी थीं। इनका सिर्फ उसका नाम बदलकर सीएम वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जीविका का संचालन विश्व बैक व भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। लेकिन, सीएम जीविका दीदी को ठंड में परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भले ही सरकारी रहता है और उसपर लाखों खर्च किए जाते हैं, परंतु बैठक जदयू का रहता है।

सात निश्चय महज ढ़कोसला : रामकुमार

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि सात निश्चय महज ढ़कोसला है। किसानों को खाद-बीज नही मिल रहा है, जिसकी पिंता सीएम को नहीं है। लेकिन, भारत सरकार की योजना का नाम बदलकर केन्द्र के पैसे से ही अपनी वाहवाही लूटने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी पहले ही देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प ले चुके हैं तो फिर सीएम का दौरा समझ से परे है।

सरकारी राशि का दुरुपयोग : अशोक

लोजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि निश्चय यात्रा के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। यह यात्रा महज दिखावा है। इस यात्रा से जनता का भला होने वाला नही है। अपराध चरम पर है। शराब अब होम डिलेवरी हो रहा है। लेकिन ये सिर्फ अपनी वाहवाही लेने में लगे हुए हैं।

जनता सब देख रही है : धर्मपाल

रालोसपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि यह यात्रा महज दिखावा है। इससे कही विकास होने वाला नही है। लाखों-करोड़ो रुपये इस यात्रा के नाम पर खर्च हो रहे हैं। भ्रष्टाचार हावी है परंतु इसपर कुछ नही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.