Nirmali vidhan sabha Chunav Result: निर्मली विधानसभा पर जेडीयू ने दर्ज की जीत, अनिरुद्ध प्रसाद 37 हजार वोटों से जीते
Nirmali Election Result: सुपौल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मली विधानसभा सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया। 29वें राउंड की मतगणना के बाद जदयू के अनिरु ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, निर्मली विधानसभा (सुपौल)। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मली विधानसभा सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया। 29वें राउंड की मतगणना के बाद जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव को विजयी घोषित किया गया। जेडीयू प्रत्याशी को कुल 118904 मिले, वहीं आरजेडी के बैद्यनाथ मेहता 81594 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। अनिरुद्ध और बैद्यनाथ मेहता के बीच कुल 37310 वोटों का अंतर रहा।
8 प्रत्याशी मैदान में
सुपौल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली निर्मली विधानसभा सीट (Nirmali Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 8 प्रत्याशी सियासी रण में हैं। इसमें एनडीए समर्थित JDU प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव (Anirudh Prasad Yadav), आम आदमी पार्टी के चंदन कुमार (Chandan Kumar), बहुजन समाज पार्टी के प्रभु राम (Prabhu Ram), महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बैद्यनाथ मेहता (Baidyanath Mehta), प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया के गुण सागर साहू (Gun Sagar Sahu), जन सुराज प्रत्याशी रामप्रवेश यादव, जागरूक जनता पार्टी के रामदेव सुतिहार व निर्दलीय सियाराम मंडल हैं।
3 लाख से ज्यादा वोटर
निर्मली विधानसभा सीट पर (Nirmali vidhan sabha Election Result 2025) कुल मतदाताओं की संख्या 303880 है जिसमें महिला 143405, पुरुष 160474 और थर्ड जेंडर 1 है। यहां के मतदाता 367 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। यहां स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224805 है।
जेडीयू का गढ़ मानी जाती है निर्मली विधानसभा सीट
निर्मली विधानसभा सीट को जेडीयू का मजबूत गढ़ माना जाता है। साल 2010 से यहां नीतीश की पार्टी का दबदबा रहा है। 2010 से यहां से जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी जेडीयू ने अनिरुद्ध यादव पर ही भरोसा जताया है। नेपाल सीमा के पास होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी इस सीट को महत्वपूर्ण माना जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।