Move to Jagran APP

निस्स्वार्थ मानव सेवा ही लोरिक विचार मंच का मुख्य उद्देश्य

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में रविवार को लोरिक विचार मंच के तत्वावधान म

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:30 PM (IST)
निस्स्वार्थ मानव सेवा ही लोरिक विचार मंच का मुख्य उद्देश्य
निस्स्वार्थ मानव सेवा ही लोरिक विचार मंच का मुख्य उद्देश्य

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में रविवार को लोरिक विचार मंच के तत्वावधान में संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के संस्थापक प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि लोरिक विचार मंच सामाजिक व वैचारिक संगठन है। इसका मूल उद्देश्य मानव के लिए नि:स्वार्थ सेवा करना है। संगठन अपने क्रियाकलाप के द्वारा युवा को इंसानियत का सच्चा सिपाही तैयार करने का कार्य करेगा। आज वीर लोरिक के विचार को आत्मसात कर सामाजिक कुरीति रहित समाज बनाने की जरूरत है। दबे-कुचले, शोषित-वंचित और उपेक्षित लोगों के लिए साधन-संपन्न, बुद्धिजीवी व समाजसेवी को खाद बनने की जरूरत है। कहा कि मंच वैज्ञानिक ²ष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए सभी भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारा के साथ नशामुक्त एवं सामाजिक कुरीति रहित समाज की स्थापना करने में पूर्ण विश्वास करता है। मंच लोरिक के विचार को जन-जन में पहुंचाकर दुनियां को एक परिवार बनाने में विश्वास रखती है। समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत किसी भी धर्म के लोग संगठन के सदस्य बन सकते हैं। संगठन का विस्तार करते हुए लोरिक विचार मंच का प्रदेश प्रधान महासचिव सुधीर मिश्र, प्रदेश सचिव नरेश कुमार राम, शशि मंडल, मनोज यादव, प्रदेश सह संयोजक गोपाल क्रांति, चंदेश्वरी यादव, रामसागर ¨सह, अरविन्द मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष छविकांत मेहता, मनीष कुमार बर्मा, मणिलाल, नागमणि चौधरी, सुभाष कुमार सुमन, प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव, प्रवीण गो¨वद, सुरेन्द्र कुमार श्यामल, ओमप्रकाश यादव, सिकेंद्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष शम्भू यादव, प्रदेश महासचिव मदन मेहता, रामविलास यादव, अरुण आनंद, नंदलाल मंडल, फुलेन्द्र यादव, परमानंद कुमार पप्पू, प्रदेश संगठन सचिव सुधीर यादव, ललन कुमार यादव, सुभाष कुमार सुमन, हरिबोल यादव, तरुण कुमार प्रदेश सह संरक्षक संत जयनारायण यादव, महेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, शिवनारायण यादव, खट्टर यादव, मिडिया प्रभारी प्रीतम कुमार चौधरी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पवन साह, ललित यादव, अमर कुमार झा, चंदेश्वरी सादा, गजेन्द्र यादव को बनाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष की कमान सुपौल नरेश यादव, मधेपुरा उमेश यादव, सहरसा कृष्ण शेखर, अररिया राजकिशोर यादव, खगड़िया संजीव मेहता, समस्तीपुर रामकुमार सहनी, दरभंगा राजू मिश्रा, पटना धनंजय यादव, जहानाबाद महेंद्र यादव, भोजपुर अंजय यादव, भागलपुर हितेष कुमार, गया अशोक राम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.