बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बच्चों ने निकाली रैली
सुपौल। राज्यव्यापी अभियान के तहत दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 05:09 PM (IST)
सुपौल। राज्यव्यापी अभियान के तहत दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद साह ने रैली को विद्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सत्यदेव माध्यमिक उच्च विद्यालय पिपरा सें प्रधानाध्यापक अशोक भगत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्यालय के विभिन्न भागों से गुजरकर पुन: विद्यालय पहुंची। रैली को सफल बनाने में शिक्षक अमित कुमार, रामकुमार राज, हरिनारायण मंडल, चन्द्रकिशोर चौधरी, निक्की कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें