विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए सुपौल में 13 केंद्रों पर होगा मतदान, 9461 मतदाता डालेंगे वोट

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:03 PM (IST)

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुपौल में 13 केंद्रों पर मतदान होगा। 9461 स्नातक मतदाता ...और पढ़ें

कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए सुपौल में 9461 मतदाता डालेंगे वोट (AI Generated Image)

कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए सुपौल में 9461 मतदाता डालेंगे वोट (AI Generated Image)

HighLights

  1. 13 केंद्रों पर 9461 स्नातक मतदाता करेंगे मतदान।

  2. बैलेट बॉक्स से अधिमान क्रम में होगा मतदान, बैंगनी पेन अनिवार्य।

  3. निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

जागरण संवाददाता, सुपौल। बिहार विधान परिषद के कोसी (कोशी) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान को लेकर जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9461 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 7196 पुरुष और 2265 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। फिलहाल, मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

खासकर निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुपौल जिले के सभी प्रखंडों को शामिल किया गया है।

जिले में 12 मूल मतदान केंद्र तथा एक सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मूल मतदान केंद्र संबंधित प्रखंड कार्यालयों और अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए हैं, जबकि सहायक मतदान केंद्र त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में होगा।

मतदान केंद्र संख्या 34 मरौना प्रखंड कार्यालय, 35 निर्मली, 36 सरायगढ़-भपटियाही, 37 किशनपुर, 38 अनुमंडल कार्यालय सुपौल, 39 प्रखंड कार्यालय सुपौल, 40 प्रखंड कार्यालय पिपरा, 41 नगर पंचायत सिमराही, 42 प्रतापगंज, 43 बसंतपुर, 44 छातापुर तथा 45 त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय में बनाया गया है। इसके अलावा मतदान केंद्र संख्या 45 (क) त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में सहायक मतदान केंद्र रहेगा।

जिले में बनाए गए मतदान केंद्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा के कार्यालय वेश्म में सबसे अधिक मतदाता मतदान करेंगे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्मली के कार्यालय वेश्म वाला मतदान केंद्र सबसे कम निर्वाचकों वाला केंद्र है।

14 जिलों में होगा मतदान

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पूर्णिया, कोसी, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के कुल 14 जिले शामिल हैं। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त को इस निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

कोसी स्नातक निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होगी। इसमें मतदाता अधिमान क्रम के आधार पर मतदान करेंगे।

इसी कारण इस चुनाव में ईवीएम के बजाय बैलेट बाक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को देखते हुए पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के तथा अन्य मतदान कर्मी लेखा सहायक स्तर के होंगे।

वाेट डालने के लिए मिलेगा बैंगनी स्केच पेन

मतदान को लेकर आयोग ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उसके मुताबिक बूथ पर वोट डालने के लिए बैंगनी स्केच पेन मिलेगा। मतदाता को पहली पसंद के आगे रोमन का एक अंकित करना होगा।

बैलेट पर नाम, हस्ताक्षर या दूसरे पेन के इस्तेमाल पर वोट रद हो जाएगा। स्नातक मतदाताओं की बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर स्याही लगेगी। वोटिंग के लिए आधार व ड्राइविंग लाइसेंस समेत 10 वैकल्पिक पहचान पत्र मान्य हैं।

यह भी पढ़ें- सारण शिक्षक MLC चुनाव: 98 केंद्रों पर 10748 शिक्षक करेंगे मतदान; मैदान में 18 उम्मीदवार