श्रीमद भागवत कथा को ले निकली कलश यात्रा
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ¨सगिआवन गांव स्थित बिन्देव यादव के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भाग
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ¨सगिआवन गांव स्थित बिन्देव यादव के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से ¨सगिआवन चौक होते हुए खैरदाहा नदी में वैदिक मंत्रोउचार के बाद जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में कुल 51 कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान गांव में कलश यात्रा का भ्रमण गाजे-बाजे के साथ हुआ। यज्ञ को लेकर यहां काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही कलश यात्रा के लिए लाइन लगी हुई थी। दस बजे कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई जो करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली। बाजे-गाजे के साथ निकली यह कलश शोभायात्रा जब आयोजन स्थल पर पहुंची तो वहां का संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से लबरेज हो गया। कलश पूजन पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। युवकों की टोली जयकारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे तो गांव के बुजुर्ग, बच्चे भी जयकारे लगा रहे थे। श्रीमद भागवत कथा आयोजन को लेकर ¨सगिआवन तथा आसपास के क्षेत्र में संपूर्ण माहौल उत्सवी और भक्तिमय हो गया है। यज्ञकर्ता अशोक कुमार, चन्द्रदेव यादव ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में नेपाल के पंडित राम कुमार शास्त्री के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा मे रामजी यादव, रामापेत यादव, नारायण यादव, महेंद्र यादव, सीताराम दास, देव कृष्ण यादव, अजय कुमार यादव उर्फ जगेश यादव, पांडव कुमार यादव, अमर कुमार यादव, भूषण कुमार सहित ग्रामीण शामिल हुए।