मतदान केंद्रों पर लगे विशेष शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण
सुपौल। प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने रविवार को मतदाता पुनरीक्षण हेतु चलाए जा रह
सुपौल। प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने रविवार को मतदाता पुनरीक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को विभिन्न बूथों पर लगे विशेष शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह बूथ संख्या 140, 141, 142, 150, 149, 152 सहित अन्य पर पहुंचे, जहां बीएलओ द्वारा जमा लिया गए पत्रों की जांच की। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के भ्रमण के बाद बताया कि अहर्ता तिथि 01. 01. 19 के आधार पर मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा दावा और आपत्ति देने का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि विशेष शिविर का समय अब खत्म हो गया है। लोग अब 31 अक्टूबर तक प्रखंड कार्यालय में किसी भी प्रकार का आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ मतदान केंद्रों से बीएलओ अनुपस्थित मिले। इतने महत्वपूर्ण कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ यदि विशेष कैंप से अनुपस्थित है तो यह गंभीर बात है। उन्होंने निर्वाचन शाखा में कार्य कर रहे नित्यानंद भार्गव को विशेष कैंप के दौरान अनुपस्थित रहने वाले सभी बीएलओ पर कार्रवाई का आदेश दिया। कहा कि मतदाता सूची में सुधार कार्य में लगे कर्मी द्वारा यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो यह दुखद है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार भी थे।