Move to Jagran APP

धान की फसल को कीड़ा कर रहा बर्बाद, परेशान हो रहे किसान

सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर इन दिनों धान की फसल में लगे अज्ञात रोग के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर इन दिनों धान की फसल में लगे अज्ञात रोग के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 09:49 PM (IST)
धान की फसल को कीड़ा कर रहा बर्बाद, परेशान हो रहे किसान
धान की फसल को कीड़ा कर रहा बर्बाद, परेशान हो रहे किसान

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर इन दिनों धान की फसल में लगे अज्ञात रोग के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

धान में बाली आते ही अज्ञात रोग फैल गया है और उससे बाली सूख रही है। कई जगहों पर तो धान को कीड़े काट रहे हैं जिससे किसान हताश हैं। धान के फसल में रोग लगने की बात कोसी तटबंध के अंदर अधिक दिखाई दे रही है। कोसी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर खेती करने वाले पूर्व मुखिया जगदेव पंडित ने बताया कि उनके खेत में लगे धान की बाली को कोई रोग लग गया है जिससे वह सूख रही है। खेत में लगे धान को कुछ कीड़े भी काट दे रहे हैं जिससे फसल जमीन पर गिरती जा रही है। पूर्व मुखिया ने कहा कि किसान सलाहकार को बार-बार जानकारी तो दी जाती है लेकिन वह खेतों तक नहीं आ रहे हैं। उधर कोसी महासेतु के समीप से भी कई लोगों ने जानकारी देते बताया कि उन सबों के धान की फसल को भारी बर्बादी हो रही है और किसान सलाहकार खेत तक नहीं जा रहे हैं। उधर तटबंध के अंदर के कुछ अन्य गांव के लोगों ने भी धान में अज्ञात रोग लगने की जानकारी देते बताया कि यदि समय से उसका निदान नहीं हुआ तो मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों ने कहा कि किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक खेतों तक आकर उन लोगों को कोई परामर्श नहीं दे रहे हैं। तटबंध के बाहर के भी कई किसानों ने बताया कि धान की बाली नीचे गिरने लगी है। कई जगह पर धान की फसल सूख भी रही है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी से धान की फसल में लगे कीड़े की तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.