Move to Jagran APP

जूस पिला महिला का समाप्त कराया गया अनशन

सुपौल : सरकारी अधिकारी के क्रियाकलाप से क्षुब्ध होकर अनुमंडल कार्यालय के बरामदे पर भूख ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:33 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 01:33 AM (IST)
जूस पिला महिला का समाप्त कराया गया अनशन
जूस पिला महिला का समाप्त कराया गया अनशन

सुपौल : सरकारी अधिकारी के क्रियाकलाप से क्षुब्ध होकर अनुमंडल कार्यालय के बरामदे पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला को दूसरे दिन गुरुवार की देर शाम को अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। भूख हड़ताल पर बैठी महिला का जब हालात बिगड़ने लगी तब विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा एंबुलेंस मंगाकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में भर्ती कराया गया। कार्यरत चिकित्सक ने इलाज के क्रम में महिला की स्थिति नाजुक बताया। तत्पश्चात अस्पताल में उपस्थित महिला के पति द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन पर अनशन समाप्त करने की इच्छा जाहिर की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 जनवरी 2019 को भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा निश्चित रूप से पीड़ित महिला को न्याय दिलाई जाएगी। न्याय दिलाने उपरांत इनके बेदखल भूमि पर प्रशासनिक स्तर से दखल दिलाए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही इलाजरत महिला को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। मौके पर उपस्थित जदयू नेता सह पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मंडल ने भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद से पीड़ित महिला के मांगों के समर्थन में मोबाइल फोन से बातचीत कर स्थिति से अवगत हुए। कहा कि भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय से 90 दिनों तक बंदोबस्त की जमीन से बेदखल महिला को दखल दिलाने का आदेश निर्गत नहीं किया जाना दुखद है। 90 दिनों के अंदर मामले का निष्पादन करना भूमि विवाद निराकरण अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया है। बावजूद 90 दिन बीतने के बाद जब महिला भूख हड़ताल पर बैठी तब भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय से वाद प्रारंभ किए जाने से संबंधित सूचना का तमिला किया गया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में राजस्व विभाग मंत्रालय से बातचीत की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में रात भर भूख हड़ताल पर बैठी महिला का इलाज चलता रहा। तब जाकर सुबह में महिला की हालत में कुछ सुधार दिखा। पूछने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम प्रसाद मेहता ने बताया कि दवा की कुछ खुराक और सुई लगाने के बाद महिला को अस्पताल से रिहा किया जाएगा। भूखे एवं ठंड में रहने के कारण महिला काफी कमजोर हो गई है। इन्हें आराम की जरूरत है। मौके पर अधिवक्ता सूर्यनारायण कामत, जदयू नेता किशोरी साह, जागेश्वर कामत आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.