Move to Jagran APP

सुपौल में अपनों के चंगुल से छूट लड़की पहुंची प्रेमी के घर, आनन-फानन में हुई शादी

सदर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के एक मामले में लगभग एक सप्ताह पूर्व लड़की के परिवार वालों ने लड़के को शादी का प्रलोभन देकर घर बुलवाया और जमकर उसकी पिटाई की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST)
सुपौल में अपनों के चंगुल से छूट लड़की पहुंची प्रेमी के घर, आनन-फानन में हुई शादी
सुपौल में अपनों के चंगुल से छूट लड़की पहुंची प्रेमी के घर, आनन-फानन में हुई शादी

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के एक मामले में लगभग एक सप्ताह पूर्व लड़की के परिवार वालों ने लड़के को शादी का प्रलोभन देकर घर बुलवाया और जमकर उसकी पिटाई की। तत्पश्चात शनिवार की रात वे लोग लड़की को कोसी तटबंध लेकर चले गये जहां लड़की को खतरे का अहसास हुआ और वह चुपके से भाग लड़के के घर पहुंच गई। आनन-फानन में दोनों की शादी करवा दी गई।

loksabha election banner

दरअसल लड़का-लड़की दोनों अलग-अलग जाति के हैं और दोनों के बीच लगभग एक साल से प्रेम-प्रसंग है, जो लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजर रहा था। हालांकि, लड़का अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है और वह इंटर में एडमिशन कराने के बाबत गांव आया था। जहां, एक सप्ताह पूर्व लड़की के घरवाले ने उससे कहा कि लड़का को फोन कर बुलाओ, दोनों की शादी करवा देंगे। जब लड़का लड़की के घर आया तो उनलोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इधर लड़की ने अपनों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार की रात दस-ग्यारह बजे उसके मामा व अन्य कोशी तटबंध पर ले गए और मुझे स्कार्पियो में बैठने के लिए कहा। वहीं वे लोग वहां से पापा को चले जाने के लिए कहा। उसके बाद उसे खतरे का अहसास हुआ। तब वह स्कार्पियो में रखे उन लोगों का मोबाइल ले वहां से भाग गई। फिर वह लड़के के बड़े भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद वह देर रात अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां वह लड़के से शादी की जिद करने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों की शादी करवा दी गई। जिसके बाद रविवार की सुबह पुलिस पहुंची और लड़की-लड़के को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग है, उसके पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.