Move to Jagran APP

प्रतिदिन कम से कम एक निष्ठावान कार्यकर्ता जोड़ने का लें संकल्प

जागरण संवाददाता सुपौल भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति की बै

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:43 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:14 AM (IST)
प्रतिदिन कम से कम एक निष्ठावान कार्यकर्ता जोड़ने का लें संकल्प
प्रतिदिन कम से कम एक निष्ठावान कार्यकर्ता जोड़ने का लें संकल्प

जागरण संवाददाता, सुपौल: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने महामंत्री द्वय के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रकाश झा भी शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक का वर्चुअल आयोजन प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस पार्टी की परिपाटी है कि एक बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव पार्टी की जीत भाजयुमो कार्यकर्ता की मेहनत का ही परिणाम होता है। हर एक भाजयुमो कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि प्रतिदिन कम से कम एक निष्ठावान नये कार्यकर्ता को अपने साथ जोड़ें। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। पार्टी की हर सफलता का •िाम्मा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर ही होता है। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री, सासंद नित्यानंद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता की जय के नारेबाजी और आयोजन के लिए मानव बल की समूह मात्र नहीं है युवा मोर्चा बल्कि पार्टी में नेताओं के निर्माण की फैक्ट्री है भारतीय जनता युवा मोर्चा। बैठक को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो सह वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सह संगठन मंत्री शिवनारायण जी, विमलेंदु मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी व अन्य ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.