शारदीय नवरात्र:::::चहुंओर बना भक्तिमय माहौल, लग रहे मां के जयकारे
संवाद सूत्र राघोपुर (सुपौल) वैश्विक महामारी के बीच शारदीय नवरात्र का शनिवार को शुभारं
संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल): वैश्विक महामारी के बीच शारदीय नवरात्र का शनिवार को शुभारंभ हो गया। कोविड-19 गाइडलाइन के बीच प्रखंड क्षेत्र में सिमराही, पिपराही, राघोपुर, गणपतगंज, राधानगर, हुलास सहित कई मंदिरों में मूर्ति स्थापित की जा रही है और मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। इस पर्व में भक्ति की शक्ति भी है, माता रानी की आराधना मन में सुकून देती है। करीब-करीब सभी देवी मंदिर पूजन अर्चना के लिए सज-धज कर तैयार हो रहा है। वहीं बाजारों में भी भारी चहल-पहल दिखाई देने लगी है। कई दुकानों पर चुनरी, मूर्ति, पूजन सामग्री खरीदने में महिलाओं की भागीदारी देखी गई।। पिपराही दुर्गा मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ करा रहे हैं पंडित विमलेश कुमार झा ने बताया कि नौ दिवसीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां भगवती के शैलपुत्री स्वरूप आराधना संकल्प के साथ आरंभ हुआ। बताया कि जिस घर में कलश स्थापित हो उसके सदस्य मांस-मदिरा, प्याज लहसुन आदि का सेवन ना करें। घर के लोग किसी के बारे में गलत विचार मन में ना लाएं। बताया कि इस बार नवरात्र में दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 1962 में बना था। बताया कि दुर्गा सप्तशती पाठ के हर पाठ का अपना महत्व है। उसे करने से मनुष्य के मनवांछित फल प्राप्त होते हैं।