जब तक मांगों पर नहीं हो जाता अमल जारी रहेगा आंदोलन
सुपौल। पिछले दो दिसंबर से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटी सरायगढ़ भपटियाह
सुपौल। पिछले दो दिसंबर से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटी सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही के परिसर में धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जब तक उन सभी के मांगों को नहीं मान लेती तब तक वे सब हड़ताल पर बैठी रहेगी। कहा कि सरकार और उसके लोग आशा कार्यकर्ताओं को डराने का काम नहीं करें। बिहार राज्य आशा संघ के बैनर तले हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की। कहा कि वर्ष 2005 से सरकार तथा जनता के विभिन्न कार्यों को करने वाली आशा कार्यकर्ता आज कहीं की नहीं है। सरकार न्यूनतम मजदूरी से भी उन लोगों को वंचित कर रखी है। कहा कि सरकार जब तक मानदेय राशि को 18000 घोषित नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर संघ की प्रखंड अध्यक्ष रंजना कुमारी, कोषाध्यक्ष सुधा देवी, सचिव किरण देवी, सुनीता देवी, सुशीला यादव, मंजू कुमारी, जुबेदा खातून, नीलम सिन्हा, इंद्र माला देवी, नीलम कुमारी, जुबेदा खातून, मंजू देवी, सरिता देवी, शोभा कुमारी, अनिता कुमारी, रेखा देवी, सीता देवी, बबीता देवी, सरिता देवी मुख्य रूप से मौजूद थी।