शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मझौआ गांव में पिछले कई वर्षों से प्राइवेट शिक्षक
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मझौआ गांव में पिछले कई वर्षों से प्राइवेट शिक्षक के रूप में काम कर रहे देवेंद्र कुमार 45 वर्ष की मौत रविवार के सवेरे सड़क पर गिरने से हो गई। मृतक के पुत्र केशव कुमार सहित स्थानीय कई लोगों ने बताया कि घटना के वक्त देवेंद्र मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान पक्की सड़क पर वे फिसल गए और उनके सर में गंभीर चोट लग गई। घटना 4 बजे सुबह में घटी है। रास्ते से चलते कुछ लोगों ने देवेंद्र कुमार को सड़क पर गिरा देखा तब उसके परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार के लोग जब तक उसके पास तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से मझौआ, टेंगराहा के लोगों में काफी शोक व्याप्त है। गांव के कई लोगों ने बताया कि देवेंद्र कुमार गांव के गरीब तथा निस्सहाय बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम करते थे जिस कारण सैकड़ों गरीबों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। स्थानीय मुखिया पन्ना देवी, पूर्व मुखिया हरदेव प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया राम नंदन यादव सहित कई अन्य लोगों ने शिक्षक के इस दुखद निधन पर गहरा शोक जताया है।