भारत रक्षा मंच की प्रखंड कमेटी गठित
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में भारत रक्षा मंच के कमेटी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:13 AM (IST)
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में भारत रक्षा मंच के कमेटी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में गठित कमेटी में राजेश प्रसाद मेहता को प्रखंड अध्यक्ष, चंदेश्वर प्रसाद साह को प्रखंड सचिव तथा संतोष कुमार शर्मा को प्रखंड महासचिव बनाया गया है। संगठन प्रभारी बंधु ने इसकी जानकारी देते बताया कि समिति गठन हेतु आयोजित बैठक में राम नारायण झा, वीरेंद्र कुमार झा, रामचंद्र मेहता, रामसागर साह, विजय साह, देवचंद्र कुमार, राजेश कुमार, शिव नारायण सहित कई लोग उपस्थित थे। बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर भारत रक्षा मंच अपना विस्तार करेगा तथा युवाओं को इस संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी दिलवाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें