Move to Jagran APP

प्लास्टिक मुक्ति को लेकर नप चलाएगा अभियान

प्रखंड मुख्यालय से छह किलोमीटर पश्चिम दक्षिण चिलौनी उत्तर पंचायत स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर क्षेत्र के लोगों के असीम आस्था का प्रतीक है। लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व से यहां हो रही पूजा-अर्चना तथा बलि की प्रथा किसने शुरु की इसकी जानकारी किसी को नहीं लेकिन माता के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:35 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 01:35 AM (IST)
प्लास्टिक मुक्ति को लेकर नप चलाएगा अभियान
प्लास्टिक मुक्ति को लेकर नप चलाएगा अभियान

सुपौल। स्वच्छता ही सेवा 2019 कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्ति हेतु एक परिचर्चा का आयोजन रविवार को नगरपरिषद के सभागार में किया गया। परिचर्चा के दौरान नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार द्वारा उपस्थित शहरवासियों से प्लास्टिक मुक्ति हेतु सुझाव मांगा गया। विद्यापुरी निवासी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल व कॉलेज में एक-एक दिन का समय देकर बच्चों को प्लास्टिक मुक्ति हेतु जागरूक किया जाए ताकि वे इससे जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकें। राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक मुक्ति को लेकर सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए और बच्चों को प्लास्टिक के कुप्रभाव से अवगत कराया जाए। डॉ. सीके प्रसाद ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से काफी गंभीर बीमारियां होती है और प्लास्टिक मानव शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह है। विधायक प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद यादव ने प्लास्टिक मुक्ति के लिए शहर के प्रमुख दुकानों से संपर्क स्थापित कर जागरूकता के सुझाव दिए। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित बैठक में प्लास्टिक के फाईल, बोतल आदि के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता नागेन्द्र नारायण ठाकुर, नगरपरिषद के कनीय अभियंता अमरेन्द्र कुमार यादव, नगर मिशन प्रबंधक सतीश कुमार आदि मौजूद थे। जेजे बीएफ के सचिव ब्रजेश कुमार राय द्वारा जूट से तैयार सामानों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। तथा उनके द्वारा आग्रह किया गया कि जूट से निर्मित सामानों के लिए अगर संस्था को आदेश मिलेगा तो संस्था आपूर्ति करने के लिए तैयार है। प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र के प्रमुख गणेश कुमार द्वारा इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.