Move to Jagran APP

युवा प्रशिक्षित होकर डिजिटल इंडिया का बन रहे अंग : मंत्री

सुपौल। हमने 21वीं सदी का नया भारत बनाने का संकल्प लिया है। यह देश युवाओं का देश है। युवा

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 01:17 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 01:17 AM (IST)
युवा प्रशिक्षित होकर डिजिटल इंडिया का बन रहे अंग : मंत्री
युवा प्रशिक्षित होकर डिजिटल इंडिया का बन रहे अंग : मंत्री

सुपौल। हमने 21वीं सदी का नया भारत बनाने का संकल्प लिया है। यह देश युवाओं का देश है। युवा प्रशिक्षित होकर डिजिटल इंडिया का अंग बन रहे हैं। वास्तव में युवा ही डिजिटल इंडिया के योद्धा हैं। सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम जैसी योजना संचालित कर इसी सपना को साकार करने का प्रयास किया है। उक्त बातें बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही। वे बुधवार को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में आयोजित कुशल युवा कार्यक्रम से प्रशिक्षित हुए युवाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। युवाओं से सीधे-सीधे संवाद में मंत्री ने कहा कि हमने 21 वीं सदी के नए भारत बनाने का संकल्प लिया है। हमारा देश युवाओं का देश है। जब तक युवा हुनरमंद बन कर आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक हमारा यह संकल्प पूरा नहीं होगा। हमने इसी उद्देश्य से कुशल युवा कार्यक्रम जैसी योजना चला कर युवाओं को न सिर्फ हुनरमंद बनाने का प्रयास किया, बल्कि उनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के काबिल तैयार करने का प्रयास किया है। मंत्री ने कहा कि हम अपने संस्कृति के माध्यम से युवाओं को सबल बनाएंगे। विश्व में भारतीय संस्कृति सभी से बेहतर है। हमें यह संस्कृति विरासत के रूप में मिली है। हम विरासत में छोड़ गए अपनी संस्कृति के बल पर फिर विश्व गुरू बनने की दिशा में बढ़ चले हैं। बल्कि युवाओं के अंदर छुपे प्रतिभा को भी निखारना है। ताकि यहां के युवा डिजिटल इंडिया का अंग बन कर देश ही नहीं विदेशों में अपना जौहर दिखा सके। मंत्री ने कहा कि बिहार की बेटी आज हुनरमंद होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार दस लाख नौजवानों को रोजगार का अवसर तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। यही 21 वीं सदी का परिवर्तन है। जहां राज्य और केंद्र सरकार ने 2019 तक हर घर बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है। वहीं आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत जैसी योजना चला कर गरीब लोगों की मृत्युदर को कम करने का प्रयास किया है। बिहार के श्रमिकों को बिहार के विश्वकर्मा की संज्ञा देते हुए कहा कि उनकी रक्षा और बेहतर जीवन शैली बनाने का दायित्व सरकार की है। हम लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मौके पर डीआरसीसी के अधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, आइटीआइ कर्मी समेत भाजपा कार्यकर्ता व युवा उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.