बच्चों के बीच बांटी गई मिठाई व पटाखे
सुपौल। वैसे बच्चे जिनके पिता अथवा सक्षम नहीं भी दीपावली पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएं इस मंशा को ले
सुपौल। वैसे बच्चे जिनके पिता अथवा सक्षम नहीं भी दीपावली पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएं इस मंशा को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने बाजार क्षेत्र के लतौना उत्तर के महादलित बस्ती के बच्चों के साथ अपने निज आवास पर खुद मिठाईयां और पटाखों का वितरण किया। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप ¨सह मुन्ना, गोपाल उपाध्याय, हरेराम ठाकुर, ¨प्रस राज आर्य मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष ने इस दौरान बच्चों का हालचाल जाना और उनके साथ दीपावली को उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर बच्चे काफी खुश नजर आए। कहा कि दीपावली ऐसा त्योहार है जिसे सबको मनाने का अधिकार है। अगर कोई किसी कारणवश दीपावली जैसे त्योहार से वंचित ना रह जाये उनके बीच खुशियां भरने का काम सबको करना चाहिए। साधन संपन्न लोगों को अपना कुछ समय ऐसे लोगों को देना चाहिए जो समाज के निचले पायदान पर हैं।