भाजपा का चुनावी सभा जनसंवाद कार्यक्रम सात को
संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) भारतीय जनता पार्टी का चुनावी सभा जनसंवाद कार्यक्रम सात जून को चार
संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): भारतीय जनता पार्टी का चुनावी सभा जनसंवाद कार्यक्रम सात जून को चार बजे अपराह्न से होगा। इसमें भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन होगा। सुपौल जिला भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने बुधवार के दिन यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनावी सभा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी जिला स्तर के पदाधिकारी, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी सक्रिय कार्यकर्ता, सभी बीएलए दो तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर इस कार्यक्रम को सुनने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक विधानसभा के पार्टी नेता तथा कार्यकर्ता अपने ही विधानसभा क्षेत्र में रहकर गृह मंत्री के संबोधन को सुनेंगे। उन्होंने पूरे जिले के पार्टी नेता तथा कार्यकर्ताओं से सात जून को समय पर गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन को सुनने का अनुरोध किया है।