विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक की बेरहमी से हत्या: हाथ-पैर बांधे और फिर रेत दिया गला, होस्टल के बाहर मिला शव, 8 माह पहले हुई थी शादी

By Brahmanand SinghEdited By: Deepti Mishra
Published: Mon, 10 Apr 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

मृतक की पहचान किशनपुर थाना के फुलकाहा वार्ड नंबर-10 निवासी गजेंद्र प्रसाद मंडल के पुत्र राम सागर कुमार के रूप ...और पढ़ें

अपना प्रदेश....सुपौल में हाथ-पैर बांधकर युवक का गला रेता, सदर अस्पताल में जानकारी लेते स्वजन।
अपना प्रदेश....सुपौल में हाथ-पैर बांधकर युवक का गला रेता, सदर अस्पताल में जानकारी लेते स्वजन।

जागरण संवाददाता, सुपौल: सुपौल में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले युवक के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए और उसके बाद गला रेतकर मार डाला। युवक का शव रविवार की सुबह कल्याण छात्रावास के पास पड़ा मिला।

मृतक की पहचान किशनपुर थाना के फुलकाहा वार्ड नंबर-10 निवासी गजेंद्र प्रसाद मंडल के 21 वर्षीय पुत्र राम सागर कुमार के रूप में की गई। स्वजन ने षड्यंत्र कर राम सागर की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, लोगों की मानें तो राम सागर की शादी सात-आठ माह पूर्व हुई थी। वह किशनपुर थाना क्षेत्र के ही कुमारगंज में दुकान चलाता था।

राम सागर शनिवार की शाम किसी बाइक पर पीछे बैठकर सुपौल आ रहा था। डिग्री कॉलेज के पास उसकी बाइक की किसी साइकिल से टक्कर हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ और साइकिल वाला भी अपने घर की ओर चला गया। इस दुर्घटना के बाद कुछ युवक राम सागर के साथ जबरदस्ती करने लगे।

रविवार सुबह किसी ने डिग्री कॉलेज से सटे कल्याण छात्रावास के पास राम सागर का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजन को सौंप दिया। युवक की हत्या से मोहल्ले के लोग हैरान हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।