खुले में शौच जाने से लोगों को रोकने के लिए पहरेदारी हुई कड़ी
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के सभी गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रखंड विक
सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के सभी गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार द्वारा लगातार रूप से चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया गया है। अब प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी संजय कुमार, मनरेगा पीओ राजा इकबाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार, स्वच्छता समन्वयक सीताराम ठाकुर सहित सीएलटीएस कार्यकर्ता सवेरे-सवेरे गांव की घेराबंदी कर डालते हैं। इस दौरान बीडीओ लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हैं। वहीं कई लोगों के घर जाकर वहां शौचालय निर्माण का कार्य शुरू करवाते हैं। शनिवार को कुछ गांव का भ्रमण कर लौटने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अब लोगों की सोच बदलने लगी है। कल तक जो लोग अपने घरों में शौचालय बनवाने को तैयार नहीं थे। अब वैसे लोग आगे बढ़कर पक्का शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पक्का शौचालय निर्माण कराने में पंचायत के प्रतिनिधि जिस तरह सहयोग देने लगे हैं उससे जल्द प्रखंड ओडीएफ घोषित हो जाएगा। उन्होंने सीएलटीएस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार रूप से किए जा रहे प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इन लोगों की बदौलत प्रखंड अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी सरकारी कर्मियों से अपने अगल-बगल के वैसे परिवार जहां पक्का शौचालय नहीं है को प्रेरित कर पक्का शौचालय बनवाने का अनुरोध किया।