Move to Jagran APP

बाबा साहब आंबेडकर ने प्रगतिशील संविधान के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने का किया काम

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) सामाजिक समता और समरसता के प्रतीक संविधान के शिल्पीकार

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:49 PM (IST)
बाबा साहब आंबेडकर ने प्रगतिशील संविधान के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने का किया काम
बाबा साहब आंबेडकर ने प्रगतिशील संविधान के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने का किया काम

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): सामाजिक समता और समरसता के प्रतीक संविधान के शिल्पीकार, भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 65 वीं पुण्यतिथि को भाजयुमो द्वारा समाजिक समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल की उपस्तिथि में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय आंबेडकर चौक स्तिथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि राष्ट्रनायक अम्बेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया। जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात कर शोषण मुक्त समता युक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान करने का आह्वान किया। वही मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल, भाजयुमो के राजेश्वर कुमार सुशांत कुमार, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, रूपेश कुमार, विक्कू यादव शंभु कामत गोविद यादव, यश कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता ने कहा कि बाबा साहेब के विराट व्यक्तित्व व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है। इस हेतु उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं दूसरी ओर शहर के राजीव गांधी नगर मेला रोड में जदयू उपाध्यक्ष गोपाल राय के निजी निवास पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं संचालन नगर अध्यक्ष गुड्डू अली ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रभारी सीताराम मंडल शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के जीवन ऊपर प्रकाशडाला। कार्यक्रम में महादलित महिला मौसेमात उर्मिला देवी को साल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव मो. कासिम, शिवजी पासवान, रूपा देवी, राधा देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, संजीव रजक, छोटू खान, विनोद शाह, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, सुमित साह, ललित पासवान, रघुवीर ठाकुर, दीपक पासवान, अर्जुन ऋषिदेव, आनंद पासवान, दिलीप पासवान, शिवचरण पासमान, प्रमोद पासवान, गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी मौजूद थी।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, फुलकाहा के अनुसार नरपतगंज प्रखंड के तामगंज पंचायत के कुंडिलपुर में सोमवार को अररिया जदयू जिला अध्यक्ष आशीष पटेल एवं समाजसेवी योगानंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस को महादलित बस्ती में समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अररिया जिला जदयू संगठन प्रभारी चंदन कुमार सिंह एवं जिला अध्यक्ष आशीष पटेल उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम प्रभारी के रूप में पवन मिश्रा ने सफल संचलन किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश को शिखर पर पहुंचाना होगा। मौके पर सुरेश ऋषिदेव, सतन ऋषिदेव, सत्यनारायन ऋषिदेव, मुकेश पासवान, शंकर ऋषिदेव, उमानंद मंडल, सत्यनारायण बहरदार, सोमन ऋषिदेव, राजीव ऋषिदेव, अक्षय ऋषिदेव, देशो ऋषिदेव, सुधीर ऋषिदेव सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.