अधिक उपज के लिए किसान करें आधुनिक तरीके से खेती
सुपौल। खेतों में पैदावार बढ़ाने के लिए किसान आधुनिक तरीके से खेती करें। इसमें लागत कम तथ
सुपौल। खेतों में पैदावार बढ़ाने के लिए किसान आधुनिक तरीके से खेती करें। इसमें लागत कम तथा उपज ज्यादा हुआ करती है। उक्त बातें प्रमुख विजय कुमार यादव ने शनिवार को कृषि भवन सरायगढ़ भपटियाही के प्रांगण में आयोजित किसानों के कार्यशाला में कही। रबी महोत्सव को ले आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने कहा कि हम इतने दिन बाद भी पुराने तरीके से खेती कर रहे हैं जो ¨चता की बात है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बार-बार कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। सरकार किसानों को कई तरह से प्रोत्साहित कर रही है ताकि उसका धान मक्का मूंग पटसन सहित अन्य खेती काफी लाभदायक बन सके। कहा कि किसान नगदी फसल की ओर ज्यादा ध्यान दें इससे आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने उपस्थित किसानों को खेती के नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में कई राज्य उन्नत खेती के बल पर काफी आगे बढ़ चुका है। यहां के किसान भी उस कार्य को कर सकते हैं इसके लिए इच्छा शक्ति बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम औषधीय खेती कर अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने फसलों को लेकर सरकार द्वारा कराए जा रहे बीमा की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकुमार मिश्र ने विभागीय स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तृत रूप से बताया। प्रशिक्षण में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अशोक कुमार राय, सहायक तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, कृषि समन्वयक सत्यनारायण प्रसाद, विश्वनाथ भारती, मनोज कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य कमलेश ¨सह पवन ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए किसानों को कई आम जानकारियां दी। वक्ताओं ने खेती की ¨सचाई के लिए दी जाने वाली सुविधाओं को भी सामने रखा तथा किसानों से आगे बढ़कर उसका लाभ लेने का अपील किया। प्रशिक्षण में किसान सलाहकार अर¨वद कुमार, ललित नारायण, राजेश कुमार, चंदन ¨सह, श्याम कुमार भारती, प्रवीण कुमार, लेखापाल रंजीत कुमार, हरे कृष्ण आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों को रखा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों का निबंधन कराया गया। प्रशिक्षण में काफी संख्या में किसान शरीक हुए थे।