कम लागत में अधिक पैदावार देता है वैज्ञानिक खेती
सुपौल। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को रबी महोत्सव 2018 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण
सुपौल। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को रबी महोत्सव 2018 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आत्मा निदेशक राजन बालन, वैज्ञानिक डॉ. एसके चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मणिमाला कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अमरदेव कामत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामानन्द दास, कृषि समन्वयक नवल किशोर वर्मा, सरपंच लक्ष्मी नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान लक्ष्मी नारायण यादव, विरेन्द्र कुमार साह, भरत यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव आदि ने उपस्थित वैज्ञानिक से बीज की शिकायत की। किसानों की इस शिकायत को जायज ठहराते हुए वैज्ञानिक एसके चौधरी ने कहा कि किसानों को फायदे की जगह नुकसान हो रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य जानकारी का नहीं होना बताया गया है। कहा कि पारम्परिक तरीके से खेती करने से घाटा ही घाटा है इसलिए समय आ गया है कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा तरह तरह की योजना चलाई जा रही है। लेकिन किसान उस योजना का सही रूप से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। परियोजना पदाधिकारी आत्मा राजन बालन ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि गेहूं की पैदावार को बढ़ाना। अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो किसान को कम लागत में अच्छी पैदावार होगी। मौके पर प्रगतिशील किसान अशोक कुमार यादव, अजय कुमार, रामलखन पंडित, देव लाल पंडित, परमेश्वर मंडल, राज देव साह, महेश कुमार, भरत यादव, गंगा यादव, शिव कुमार यादव, प्रमोद यादव, मु. अलाद्दीन, किसान सलाहकार विनोद मेहता, प्रीती कुमारी, उमाकान्त कामत, राजेश कुमार ¨सह, रामफल राम, मुकेश राम, जावेद आलम, जफर आलम, अनुज कुमार समेत भाड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।