दो घरों में लगी आग
सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर आठ जोल्हनियां में शनिवार की संध्
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 01:52 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 01:52 AM (IST)
सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर आठ जोल्हनियां में शनिवार की संध्या आग लगने से दो घर सहित हजारों रूपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मसोमात शकुन्तला देवी के घर में अलाव से आग लग गई। जब तक गृहस्वामी को पता लग पाता तब तक पूरा घर आग की आगोश में समा चुका था। हालांकि चीख पुकार पर जब तक मोहल्ले के लोग पहुंच पाते तब तक दूसरा घर भी जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। इधर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन समाचार प्रेषण तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुंची थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें