समकालीन अभियान में छह चढ़े पुलिस के हत्थे
जिले के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने को लेकर कृषि विभाग गंभीर बना हुआ है। इसकी रोकथाम को लेकर विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। जिस ऐप के माध्यम से खेतों की निगरानी की जाएगी तथा खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें कृषि से संबंधित सभी योजनाओं से एक साल के लिए वंचित रखा जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि खेतों में अवशेष जलाए जाने से न सिर्फ खेत की उर्वराशक्ति समाप्त होती है। बल्कि इसका कुप्रभाव वातावरण पर भी पड़ता है।
संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जिसमें 27 वर्ष से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपी थरबिट्टा निवासी चंदन सदा को थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं एसआई रामराज सिंह के द्वारा किसनपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया। जबकि कांड संख्या 41/19 अपहरण के आरोपी अनिल यादव तथा निर्मल कुमार यादव को उनके गांव प्रतापगंज से गिरफ्तार किया गया। जबकि थाना कांड संख्या 115/19 शराब कांड के आरोपी रंजीत पासवान को सुपौल के मलहद गांव से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट वारंटी मुरली निवासी चंदन यादव एवं मधुरा निवासी सीताराम राम को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा। बताया कि चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में मेरे अलावा एएसआई रामराज सिंह एवं जितेंद्र कुमार के पुलिस बल शामिल थे।