लोस चुनाव को लेकर पिपरा में दो चेक पोस्ट
लोकसभा आम चुनाव 2019 के अवसर पर 0
-प्रखंड में 66614 पुरुष तथा 62234 हैं महिला मतदाता
संवाद सूत्र, पिपरा(सुपौल): 23 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पिपरा प्रखंड में मतदान को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रखंड में दो जगह लिटियाही से गम्हरिया जाने वाली सड़क लिटियाही के समीप चेक पोस्ट तथा पिपरा-मधेपुरा पथ पर श्यामनगर के समीप स्टेटिक सर्विलांस टीम चेक पोस्ट लगाया गया है। कुल गश्ती दल टैग की संख्या 33 है। कुल मतदान दल टैग की संख्या 38 है। कुल सेक्टर पदाधिकारी 11 लगाया गया है, भेद्य मतदान केन्द्र 23 बनाया गया है, मॉडल मतदान केन्द्र 2, वेब कास्टिग मतदान केन्द्र की संख्या 2, महिला मतदान केन्द्र मध्य विद्यालय पिपरा को बनाया गया है। अति संवेदनशील मतदान केन्द्र की संख्या 47, संवेदनशील मतदान केन्द्र की संख्या 20, सामान्य मतदान केन्द्र की संख्या 64 है। क्रिटिकल मतदान केन्द्र की संख्या 23, एक बूथ वाले भवन की संख्या 49, दो बूथ वाले भवन की संख्या 33, तीन बूथ वाले भवनों की संख्या 5 है। वहीं भवनहीन मतदान केन्द्र की संख्या 1 है। इस प्रखंड में कुल मतदाता की संख्या 128848 है। जिसमें पुरूष मतदाता 66614 तथा महिला मतदाता 62234 है। मतदान दल डिस्पैच सेन्टर सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा को बनाया गया। वहीं वाहन डिस्पैच सेंटर कोसी प्रोजेक्ट कार्यालय परिसर पिपरा को बनाया गया।