बीच बाजार में जमा होता कूड़ा-कचरा, आवारा पशु का रहता जमावड़ा
प्रखंड मुख्यालय स्थित गोल चौक सहित अन्य जगहों पर कचरा शहर के बीचों-बीच डंप किया जाता है। लिहाजा यह कचरा न सिर्फ बाजार से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बल्कि हाट में आने वाले लोगों के साथ साथ व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ा रहा है।
संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित गोल चौक सहित अन्य जगहों पर कचरा शहर के बीचों-बीच डंप किया जाता है। लिहाजा यह कचरा न सिर्फ बाजार से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बल्कि हाट में आने वाले लोगों के साथ साथ व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ा रहा है। इसी कचरे के ढेर में दर्जनों आवारा मवेशी चारा ढूंढने के लिए हमेशा जमा रहता है। जो संक्रमण फैलाने का कारण बन रहा है। चाहे सरायगढ़-सुपौल रोड हो या गणपतगंज-किशनपुर या फिर किशनपुर-थरबिटिया स्टेशन सभी मुख्य सड़क के किनारे एवं पीएचसी के सामने पिछले कई वर्षो से कचरा डंप किया जा रहा है। ऐसे में इस पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल रही है। इस स्थल पर पिछले कई वर्षो से कचरा यहां फेंका जा रहा है। जिससे बाजार सहित प्रखंड मुख्यालय आने जाने वाले लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। स्थानीय निवासी रणधीर कुमार, धीरज, जर्नादन कुमार, रामानंद चौधरी, बबलू, पंकज, मु. शकीफूर रहमान, जावेद आदि का कहना है कि बाजार को स्वच्छ रखने के लिए किसी प्रकार का प्रयास जनप्रतिनिधि अथवा प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नहीं किया जा रहा है।